अनुपम खेर ने माना किरण खेर के साथ अपना बच्चा न होने पर उन्हें महसूस होता है खालीपन
अभिनेता अनुपम खेर ने एक पॉडकास्ट में 'क्या अपना बच्चा होने की कमी खलती है' सवाल पर कहा है, "7-8 साल से खलती है।" उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं कि मैं सिकंदर (पत्नी किरण खेर के पहले पति से बेटे) से खुश नहीं...लेकिन बच्चे को बड़ा होते देखकर खुशी मिलती है। कभी-कभी अपने दोस्तों के बच्चों को देखकर ऐसा लगता है।"