अनुपम मित्तल ने कहा- कश्मीर का ₹2 लाख का ट्रिप स्विट्ज़रलैंड के ₹10 लाख के बराबर
बिज़नेसमैन अनुपम मित्तल ने X पर परिवार संग कश्मीर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "स्विट्ज़रलैंड का ₹10 लाख का लग्ज़री ट्रिप...कश्मीर के ₹2 लाख के ट्रिप के बराबर है...भारत की अनंत खूबसूरती अनमोल है।" इसपर एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "सच है! कभी-कभी हम पासपोर्ट पर ठप्पा लगाने के पीछे भागकर...अपने घर की खूबसूरती भूल जाते हैं।"