अनुपर्णा रॉय की ‘लवर्स इन द ब्लू नाइट’ ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जीता अवॉर्ड
वेनिस इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय की फिल्म 'लवर्स इन द ब्लू नाइट' ने ओरिजोंटी सेक्शन में बेस्ट एशियन फिल्म का NETPAC अवॉर्ड जीता है। मुंबई के प्रवासी मज़दूरों, हाशिए पर पड़े लोगों के जीवन पर आधारित फिल्म दर्शकों व जूरी को बेहद पसंद आई। अनुपर्णा ने लगातार दूसरे साल वेनिस में अवॉर्ड जीता है।