अनुमान से कम रहा सरकारी तेल कंपनी का मुनाफा, शेयरों में दिख सकती है हलचल
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹3,192 करोड़ रहा जो कि बाज़ार की उम्मीद (₹3,610 करोड़) से कम है। कंपनी का रेवेन्यू करीब ₹1.2 लाख करोड़ रहा जबकि बाज़ार का अनुमान ₹1.38 लाख करोड़ का था। वहीं, कंपनी का EBITDA ₹10,061 करोड़ रहा। नतीजों के चलते बुधवार को कंपनी के शेयर में हलचल दिख सकती है।