अन्य देशों की तुलना में भारत में क्या है iPhone Air और iPhone 17 सीरीज़ की कीमत?
भारत में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 है जो अमेरिका में ₹70,404 ($799), यूके में ₹95,165 (£799) और दुबई में ₹81,682 (AED 3,399) में मिलेगा। आईफोन एयर की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,19,900 जबकि अमेरिका में ₹88,027, यूके में ₹1,19,037 और दुबई में ₹1,03,310 है। आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,34,900 जबकि अमेरिका में ₹96,838 है।