अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की हुई शादी, सामने आईं तस्वीरें
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे शेन ग्रेगोइर से आलिया ने मुंबई में शादी की है। आलिया व शेन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के ज़रिए हुई थी व दोनों ने अगस्त 2023 में सगाई की थी।