आप चुनावों में धांधली की बात करोगे; 1989 की याद दिलाऊं? राहुल पर भड़के अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनावी धांधली के आरोपों जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश को आरोप नहीं, ठोस सबूत चाहिए। राहुल को 'हवा-हवाई' नेता बताते हुए ठाकुर ने कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं और राहुल ऐसे बयानों से देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।