अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर ने बढ़ने नहीं दिया? सिंगर ने दिया जवाब
सिंगर अनुराधा पौडवाल ने एक पॉडकास्ट में 'दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने उन्हें बढ़ने नहीं दिया' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "गुरु की बराबरी कोई नहीं कर सकता...उन्हें फॉलो किया जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "लोगों की कॉमन सोच होती है...तुलना करने की...उन्होंने ऐसा नहीं किया...उनकी कला जिस बुलंदी पर थी उसके करीब पहुंचना भी आसान नहीं था।"