काश, उनके साथ एक दिन और मिल जाता: संजय गुप्ता के निधन पर उनकी पत्नी
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी अनुराधा लेखी ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "वह इतने दरियादिल थे कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह वही शख्स थे जिन्होंने साधारण ऑमलेट बनाकर मेरा दिल जीता था।" उन्होंने लिखा, "काश! उनके साथ बिताने के लिए एक दिन और मिल जाता।"