अनार से कंट्रोल रहता है बीपी और कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने दी रोज़ खाने की सलाह
जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी के अनुसार, रोज़ाना एक अनार खाना दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। उन्होंने बताया कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं जिससे धमनियों में चर्बी जमा होने का खतरा कम होता है। बकौल डॉक्टर, बेहतर फायदे के लिए इसे रोज़ाना संतुलित आहार के साथ खाएं।