अनिल अंबानी के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। यह नोटिस करीब ₹3,000 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड केस में जारी किया गया है। इससे पहले ईडी ने अनिल अंबानी को समन भेजकर 5-अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। अनिल से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी भी हुई थी।