अनिल अंबानी को प्रतिभूति बाज़ार से 5 साल के लिए किया गया प्रतिबंधित, लगा ₹25 करोड़ का जुर्माना
सेबी ने अनिल अंबानी व रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को कंपनी से धन के हेर-फेर के मामले में प्रतिभूति बाज़ार से 5 साल के लिए प्रतिबंधित किया है। अंबानी पर ₹25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है। आरएचएफएल को भी प्रतिभूति बाज़ार से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।