अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर SECI ने लगाया 3 साल का बैन
सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों को भविष्य में आने वाले किसी भी टेंडर के लिए बोली लगाने से 3 साल के लिए बैन कर दिया है। एसईसीआई ने कहा कि रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी ने टेंडर के लिए फर्ज़ी बैंक गारंटी जमा कराई थी।