अनिल कपूर झूठा नंबर 1 है: 'अंदाज़' में काम करने पर उनके बयान को लेकर पहलाज निहलानी
फिल्म 'अंदाज़' के निर्माता पहलाज निहलानी ने कहा है कि अभिनेता अनिल कपूर झूठे नंबर-1 हैं। कपूर ने पहले कहा था कि उन्होंने 'अंदाज़' के एक गाने को लेकर आपत्ति जताई थी और इस 'बी-ग्रेड' फिल्म को सिर्फ पैसों के लिए किया। निहलानी ने कहा, "अनिल इस गाने को लेकर उत्साहित थे...कम-से-कम 50 बार शूट किया...वह झूठ बोल रहे हैं।"