अनिल देशमुख ने कहा- 'पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर मारने की बात पक्की नहीं'
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि इस बात की पक्की जानकारी नहीं है कि आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों को मारने से पहले पूछा था कि 'वे हिंदू हैं या मुसलमान'। बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "पहले रॉबर्ट वाड्रा...अब अनिल देशमुख ने पाकिस्तान के इस्लामिक जिहाद को क्लीन चिट दे दी।"