अनिल व करीना कपूर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने मनु को ओलंपिक मेडल जीतने पर दी बधाई
निशानेबाज़ मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने के बाद अभिनेता अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री करीना कपूर, कियारा अडवाणी व प्रीति ज़िंटा समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें बधाई दी है। वहीं, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने पोस्ट किया, "कांस्य पदक के साथ हमारा ओलंपिक पदक खाता खुल गया!"