अनुष्का ने फादर्स डे पर फुटप्रिंट्स शेयर कर कोहली के लिए किया पोस्ट, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे पर फुटप्रिंट्स शेयर कर पति विराट कोहली के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "एक व्यक्ति इतनी चीज़ों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है...हम आपसे प्यार करते हैं कोहली।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या ये अकाय और वामिका के फुटप्रिंट्स हैं।" एक अन्य ने लिखा, "इंटरनेट पर आज सबसे प्यारी चीज़!"