अनुष्का ने शेयर की तिरंगे के साथ कोहली की तस्वीर, कहा- आपको अपनी दुनिया कहना खुशनसीबी है
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद तिरंगे और ट्रॉफी के साथ पति विराट कोहली की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मैं इस शख्स से प्यार करती हूं। कोहली, आपको अपनी दुनिया कहना मेरी खुशनसीबी है।" अनुष्का ने आगे मज़ाक में लिखा, "अब जाइए, मेरे लिए एक ग्लास पानी लेकर आइए।"