अनुष्का शर्मा ने कोहली के 5 रनों पर आउट होने के बाद मायूसी से बंद की आंखें
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पांचवे दिन विराट कोहली के आउट होने पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने आंखें बंद कर लीं। कोहली 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों आउट हुए। रोहित शर्मा के 9 रनों पर आउट होने पर भी अनुष्का मायूस दिखीं और ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने आंखों पर हाथ रख लिया।