अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन पर दोनों बच्चों के साथ शेयर की उनकी तस्वीर
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को क्रिकेटर व अपने पति विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। हालांकि, अनुष्का ने तस्वीर में बेटी वामिका और बेटे अकाय के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपा दिया।