अनुष्ठान से लौट रहे लोगों की कार एमपी में नदी में गिरी, 4 लोगों की हुई मौत; 'बलि' का बकरा बचा
जबलपुर (एमपी) में गुरुवार को एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार लोगों के पास एक बकरा भी था जो बच गया है। बकौल पुलिस, वे किसी देवता को बकरे की प्रतीकात्मक भेंट (बलि) देकर लौट रहे थे।