अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह की तस्वीरें आईं सामने
मुंबई में गुरुवार को आयोजित हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।
तस्वीरों में अनंत के पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी, भाई आकाश अंबानी और अन्य रिश्तेदार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि अनंत और राधिका का रोका समारोह दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था।