अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में गर्लफ्रेंड पॉला के साथ नज़र आए बिल गेट्स

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में शुक्रवार रात माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अपनी गर्लफ्रेंड पॉला हर्ड के साथ नज़र आए। दोनों ने मुकेश अंबानी और अनंत के साथ पोज़ दिया जिसकी तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दो साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Load More