अनंत अंबानी की मंगेतर के लिए रखी गई स्पेशल सेरेमनी; सलमान, आमिर व रणवीर हुए शामिल
मुकेश और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए रविवार को अरंगेत्रम सेरेमनी रखी जिसमें सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। यह सेरेमनी किसी शास्त्रीय नर्तक/नर्तकी के प्रशिक्षित होने के बाद मंच पर पहली डांस परफॉर्मेंस के लिए होती है। सेरेमनी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई।