अनंत अंबानी व राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे अरिजीत व रिहाना: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना व जादूगर डेविड ब्लेन जैसे इंटरनैशनल आर्टिस्ट और अरिजीत सिंह, अजय-अतुल व दिलजीत दोसांझ समेत कई भारतीय कलाकार परफॉर्म करेंगे। उनके प्री-वेडिंग इवेंट्स में डिज़्नी के सीईओ बॉब आइगर, मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स जैसी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।