अनंत के पास एक गॉडफादर हैं: बेटे की प्री-वेडिंग पार्टी में शाहरुख का ज़िक्र कर मुकेश अंबानी
अरबपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में अभिनेता शाहरुख खान को अनंत का गॉडफादर बताया जिसका वीडियो सामने आया है। मुकेश ने इवेंट में शाहरुख को स्टेज पर बुलाते हुए कहा, "अनंत जब छोटे थे तब से उनके पास एक गॉडफादर हैं।" अनंत व राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुई थीं।