अनंतनाग मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया, "अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है...और अभियान जारी है।" भारतीय सेना ने कहा कि आतंकवादी भागने में सफल होने के लिए मुठभेड़ के दौरान जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाते हैं। रविवार को सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक पाकिस्तानी समेत 2 आतंकियों को मार गिराया था।