अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर व जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुए शहीद
सेना ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के एक कर्नल और एक मेजर शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी भी शहीद हुए हैं। गौरतलब है, खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया था।