अनंतनाग-राजौरी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गुलाम नबी आज़ाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद अनंतनाग-राजौरी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसका एलान पार्टी के कोषाध्यक्ष ताज मोहिउद्दीन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। गौरतलब है कि आज़ाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी का गठन किया था।