अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी के लिए मेहमानों को दिए गए ड्रेस कोड संबंधी निर्देश: खबरें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में शामिल होने वाले मेहमानों को 9 पन्नों की 'निर्देशिका' भेजी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मेहमानों को एक हैंड लगेज व केबिन बैग लाने और एक आउटडोर कार्यक्रम में आरामदायक कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। शादी समारोह में साड़ी पहनाने और बेसिक मेकअप की सुविधाएं दी जाएंगी।