अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में ईशा अंबानी ने पहना हीरे व सोने के आभूषणों से बना ब्लाउज़
जामनगर (गुजरात) में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में अनंत की बहन ईशा अंबानी ने हीरे व सोने के आभूषणों और कई बेशकीमती रत्नों से बना ब्लाउज़ पहना था। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के मुताबिक, इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ आभूषण ईशा ने दिए थे जबकि कुछ ज़ेवर गुजरात और राजस्थान से लाए गए थे।