अनअकैडमी के को-फाउंडर हेमेश सिंह ने कंपनी के सीटीओ के पद से दिया इस्तीफा
अनअकैडमी के को-फाउंडर हेमेश सिंह ने कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) का पद छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "गौरव मुंजाल और रोमन सैनी के साथ अनअकैडमी बनाने के एक दशक बाद मैंने कार्यकारी भूमिका से सलाहकार की भूमिका में जाने का फैसला किया है।" अनअकैडमी 2010 में यूट्यूब चैनल के रूप में शुरू हुई थी।