अनजान शख्स ने रेस्टोरेंट में भरा सोनू सूद के डिनर का पूरा बिल, अभिनेता ने शेयर किया उसका नोट
अभिनेता सोेनू सूद ने बताया है कि एक अनजान शख्स ने एक रेस्टोरेंट में उनके डिनर का बिल भर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पता नहीं यह किसने किया लेकिन...किसी ने हमारे खाने का पूरा बिल भर दिया...अभिभूत हूं।" सोनू ने शख्स द्वारा छोड़े गए नोट की तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है, "देशहित में काम करने के लिए शुक्रिया।"