अनजाने में भारतीय सीमा में घुसा पाक नागरिक, बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को सौंपा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर (पंजाब) में भारतीय सीमा में अनजाने में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंप दिया है। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक को 10 मई को पकड़ा गया था और तलाशी में उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। बीएसएफ ने कहा, "मानवीय आधार पर नागरिक को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा गया है।"