अनन्या पांडे ने लॉन्च किया अपना पॉडकास्ट, मेंटल हेल्थ पर करेंगी बातचीत
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपना पॉडकास्ट 'सो पॉज़िटिव' लॉन्च किया है। अनन्या ने गुरुवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर पॉडकास्ट का ट्रेलर जारी किया था। वहीं, पॉडकास्ट में अनन्या मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के बारे में अभिनेत्री प्राजक्ता कोली, सुमुखी सुरेश, यशराज मुखाटे और अंकुश बहुगुणा जैसे कई कलाकारों के साथ बातचीत करती नज़र आएंगी।