अनपढ़ पीएम देश के लिए खतरनाक हैं: पीएम की डिग्री मांगने को लेकर फाइन लगने पर केजरीवाल
गुजरात हाईकोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री की मांग करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना लगाए जाने के बाद केजरीवाल ने कहा है, "डिग्री देखने की मांग करने वालों पर जुर्माना लगेगा?" उन्होंने कहा, "क्या देश को यह जानने का अधिकार नहीं कि पीएम कितना पढ़े हैं?...अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे पीएम...देश के लिए बेहद खतरनाक हैं।"