अनबन की खबरों के बीच सीएसके ने जडेजा के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा- 'हमारे सबसे बड़े शोमैन'
रवींद्र जडेजा से अनबन की खबरों के बीच सीएसके ने उनके लिए एक ट्वीट किया है। जडेजा की तस्वीर शेयर कर सीएसके ने लिखा, "हमारे सबसे बड़े शोमैन।" कथित तौर पर सीएसके के फैन्स से नाखुश जडेजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फैन्स एम.एस. धोनी की बल्लेबाज़ी देखने के लिए उनके आउट होने का इंतज़ार करते हैं।