अनमोल बिश्नोई ही है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड: कोर्ट से मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अदालत में बताया कि एनसीपी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य साज़िशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई है। पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम का हवाला देते हुए कोर्ट से सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आठों आरोपियों की हिरासत की मांग की है।