महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के चेहरे पर फेंकी स्याही, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के चेहरे पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वीडियो में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दीपके पर महिला स्याही फेंकती दिखी जिसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया। घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।