अनावश्यक और अस्वीकार्य: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की ताज़ा टिप्पणी पर भारत
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका द्वारा दिए गए ताज़ा बयान को अनावश्यक बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर ऐसा कोई भी बाहरी आरोप पूर्णत: अस्वीकार्य है।" दरअसल, अमेरिका ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा था कि मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।