अनियंत्रित टेस्ला कार यूएस में 112 किमी/घंटा की रफ्तार से इमारत से टकराई
ओहियो (अमेरिका) में ग्रेटर कोलंबस कन्वेंशन सेंटर में एक अनियंत्रित टेस्ला कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। नाउ दिस न्यूज़ द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई क्लिप में कार 112 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से शीशा तोड़कर इमारत के अंदर घुसती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में $2,50,000 से अधिक का नुकसान हुआ।