अनिल अंबानी की पत्नी टीना आज विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में ईडी के सामने हुईं पेश
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश हुईं। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित मामले में सोमवार को अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया मामला है जो अनिल अंबानी की कंपनियों में निवेश से जुड़ा है।