अनु मलिक मुझे बुली करते थे, समय के साथ समझ आया 'जितना दबोगे, उतना दबाएंगे': सोनू निगम
गायक सोनू निगम ने म्यूज़िक कंपोज़र अनु मलिक से पहली मुलाकात को लेकर बताया है, "मैं उनसे डरता था। इंडस्ट्री में नया था तो वह बड़ा व अनुभवी होने के नाते मुझे बुली करते थे।" उन्होंने बताया, "मेरा उनसे गर्मजोशी का नाता है। समय के साथ समझ आया 'जितना दबोगे, उतना दबाएंगे'...मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, वह मेरे गुरुजी हैं।"