अनुचित व सच्चाई से परे: लोकसभा चुनाव को लेकर यूएन अधिकारी की 'चिंताओं' पर भारत
भारत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वोल्कर टर्क की 'चिंताएं' अनुचित हैं। भारत ने इन चिंताओं को 'प्रोपेगेंडा से प्रेरित' बताते हुए कहा, "ये चिंताएं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सच्चाई से परे हैं।" टर्क ने कहा था कि भारत में नागरिकों पर पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं।