अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से कश्मीर में 118 नागरिकों की आतंकी हमलों में हुई मौत: सरकार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने (5 अगस्त-2019) के बाद से आतंकवादियों के हमले में अब तक 128-सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है। वहीं, इन हमलों में 118-आम नागरिक भी मारे गए जिसमें 5-कश्मीरी पंडित व 16 हिंदू/सिख समुदायों से थे। बकौल नित्यानंद, 2021 में जम्मू-कश्मीर में 229 आतंकी घटनाएं हुईं।

Load More