अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से किसी भी कश्मीरी पंडित ने घाटी से नहीं किया पलायन: केंद्र
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर से अगस्त-2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से किसी भी कश्मीरी पंडित ने घाटी से पलायन नहीं किया है। राय ने कहा "सरकार की आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।"