अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एससी 2 अगस्त से करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 2 अगस्त से रोज़ाना सुनवाई होगी। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मामले से जुड़े पक्षों को 27 जुलाई तक लिखित दलीलें देने का समय दिया है और इसके लिए दो वकील नियुक्त किए हैं।