अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एससी ने फैसला रखा सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के केंद्र के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इन याचिकाओं पर 5 न्यायाधीशों की पीठ ने 16 दिनों तक सुनवाई की। 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त कर तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया गया था।