अनुच्छेद 370 को स्थाई बनाने का इरादा कभी नहीं था: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा है कि इसे स्थाई करने का इरादा कभी नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि इस बात के मूलभूत साक्ष्य हैं कि अनुच्छेद 370 का खुद को सीमित करने वाला स्वरूप है।