अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से जुड़ी याचिकाओं पर एससी 11 दिसंबर को सुनाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 11 दिसंबर को फैसला सुनाएगा। इससे पहले कोर्ट ने 5 सितंबर को 16 दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। गौरतलब है, अगस्त 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।

Load More